आईपीएल 2021 ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपने स्टार कप्तान ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को रिलीज कर दिया. वहीं संजू सैमसन को राजस्थान का नया कप्तान बनाया गया है. कुमार संगकारा को टीम का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. राजस्थान ने 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया, जबकि स्मिथ सहित 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया. रिटेन खिलाड़ियों में बेन स्टोक्स, जोस बटजर और जोफ्रा आर्चर तीन ही विदेशी खिलाड़ी हैं.from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/3qFaNRa
फाफ डुप्लेसी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 69 टेस्ट में 40 से कुछ ज्यादा की औसत से 4163 रन बनाए थे. उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 10 शतक और 21 अर्धशतक लगाए थे.
IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह को 24 फरवरी से अहमदाबाद में होने वाले डे-नाइट टेस्ट में मौका मिल सकता है. उन्हें दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया था.
IPL 2021 Auction: आईपीएल 2021 की नीलामी में आठ फ्रेंचाइजी 61 स्थानों को भरने के लिए बोली लगाएंगी. नीलामी सूची में 164 भारतीय, 125 विदेशी और एसोसिएट देशों के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है.
Sports News, 17 February 2021 Live: आज देश और दुनिया में खेल की दुनिया में क्या कुछ हो रहा है, यहां पढ़े पल-पल की ताज़ा खबर.
IND vs ENG: इंग्लैंड को अपने स्पिन जाल में फंसाकर भारत ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में मंगलवार को चौथे दिन ही 317 रन से रिकॉर्ड जीत हासिल की, जिससे चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई. सीरीज का अगला मैच 24 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा.
AB De Villiers: आधुनिक क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका टीम के अगर सबसे चमकतेे हुए सितारे का नाम पूछा जाएगा तो संभवत: हर प्रशंसक के जेहन में सिर्फ एक ही नाम आए और वो है एबी डिविलियर्स का. अगर उन्होंने समय से पहले क्रिकेट से संन्यास न लिया होता तो शायद दक्षिण अफ्रीका टीम और लोगों उनकी और बेहतरीन पारियां देखने को मिलतीं.
आईपीएल 2021 ऑक्शन 18 फरवरी को होनी है और इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने दावा किया है कि आरसीबी की नजर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) पर होगी.