इंग्लैंड के पेसर जोफ्रा आर्चर अपने घर में फिश टैंक की सफाई कर रहे थे, इसी दौरान उनके हाथ से टैंक छूट गया और उन्हें काफी चोट आई. उनके हाथ में शीशे का टुकड़ा चला गया था, जिसे सर्जरी के जरिए निकाला गया.from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/39qdwYu
टीम इंडिया ने बीते कुछ महीनों में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ दो बड़ी टेस्ट सीरीज तो जीती. इस दौरान क्वारैंटाइन में रहने की वजह से खिलाड़ियों को एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने का मौका मिला और इससे विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma)को अपनी दोस्ती नई सिरे से बेहतर और मजबूत करने का मौका मिला.
भारत के सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा, आलराउंडर हार्दिक पंड्या, उनके भाई क्रुणाल और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव नौ अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) से पहले सोमवार को मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ गए हैं.
भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreeet Kaur) कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं, जिसके बाद से वह होम आइसोलेशन में हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा 7 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने कहा कि सीमित ओवर क्रिकेट में गेंदबाजी में विविधता जरूरी है. अगर ऐसा नहीं होगा तो बल्लेबाज को रोकना बहुत मुश्किल होगा.
आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) लीग के 14वें सीजन के लिए एक अप्रैल को टीम से जुड़ेंगे. एक हफ्ते क्वारैंटाइन में रहने के बाद ही वो टीम के बायो-सिक्योर बबल (Bio-Bubble) में जाएंगे. क्योंकि रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद वो पुणे में बायो-बबल से निकल गए थे.
Sports News, 30 March 2021 Live: आज देश और दुनिया में खेल की दुनिया में क्या कुछ हो रहा है, यहां पढ़े पल-पल की ताज़ा खबर.
आईपीएल (IPL 2021) के मुकाबले 9 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं. टी20 इंटरनेशनल में शानदार डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) एक बार फिर टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे.
आईसीसी (ICC) ने कोरोना-19 के कारण लगाए गए कुछ प्रतिबंधों को जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है. ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World test Championship) के फाइनल में गेंदबाज सलाइवा का उपयोग नहीं कर सकेंगे.