जैकी भगनानी की फिल्म मित्रों जल्द रिलीज होने वाली है. इसी फिल्म के प्रमोशन में जुटे जैकी हाल ही में एक कॉलेज पहुंचे थे. यहां कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच स्टेज पर जैकी फुल मस्ती में दिखे. अपनी फिल्म के गाने पर परफॉर्म कर रहे जैकी भी काफी एक्साइटेड थे. इसके साथ-साथ उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी में भी हिस्सा लिया. जैकी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस वीडियो में वह वहां मौजूद क्राउड के कंधे पर चढ़कर मटकी फोड़ने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2wEa5Kc
श्री कृष्ण का जन्मोत्सव यानी कि उनका बर्थडे यानी जन्माष्टमी ऐसा मौका जब सबके अंदर के कान्हा एक्टिव हो जाते हैं. इसका नजारा सबसे ज्यादा देखने को मिलता है मुंबई में जहां इस मौके पर दही हांडी आयोजित की जाती है. इस कार्यक्रम में एक ऊंची जगह पर हांजी बांधी जाती है. इसके बाद लोग एक साथ टीम बनाकर एक के ऊपर चढ़कर एक पिरामिड बनाते हैं. इनमें से एक गोविंदा इस पिरामिड पर चढ़कर मटकी फोड़ता है. सुनने में है ना मजेदार. ऐसा ही एक बार अपने किंग खान भी कर चुके हैं. ये वीडियो भले ही पुराना है. लेकिन फिलहाल ये इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.
कीकी चैलेंज के बारे में तो सुना ही होगा. जी ये वही चैलेंज है जिसमें लोग चलती गाड़ियों से उतरकर डांस करते हैं. अब गाड़ी से उतरने वाले और खेत में कीकी चैलेंज करने वाले वीडियोज तो आपने बहुत देखे होंगे. लेकिन अब जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं वैसा आपने यकीनन नहीं देखा होगा. क्योंकि इस बार गाड़ी या खेत में नहीं एक पायलट ने चलते प्लेन से उतरकर कीकी चैलेंज किया और ऐसे किया कि लोग देखते ही रह गए.
कपिल की निगरानी में कुलदीप की गेंदबाजी निखरती चली गई. जिसके बाद कुलदीप ने पहले अंडर-19 में खिलाड़ियों को फिरकी पर नचाया. बाद में वह टीम इंडिया का हिस्सा बने तो बॉलिंग से सनसनी मचा दी.
अपने करियर में 17 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले नडाल का सामना अब सेमीफाइनल मैच में अर्जेटीना के खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोट्रो से शुक्रवार को होगा.
भारत ने 18वें एशियाई खेलों में 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य के साथ कुल 69 पदक जीते हैं, जो कि इन खेलों में उसका सबसे अच्छा प्रदर्शन है. जबकि अपनी मेजबानी में हुए पहले संस्करण में भारतीय खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण, 16 रजत और 20 कांस्य के साथ कुल 51 पदक जीतकर तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया था. वहीं कुल पदकों के मामले में भी भारत ने 2010 एशियाई खेलों की पीछे छोड़ दिया. तब भारत ने कुल 65 पदक जीते थे. यही नहीं, जकार्ता में भारत के लिए सबसे अधिक 19 पदक (सात स्वर्ण, 10 रजत और दो कांस्य) एथलेटिक्स में आए हैं.